मुख्य पेज पर वापस जाएं

Haryana Staff Selection Commission (HSSC) CET Group-D Recruitment 2026

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप-डी (Group-D) पदों के लिए विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत CET-आधारित भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

आवश्यक सूचना (Last Date Extended): हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार नीचे दी गई संशोधित तिथियों के अनुसार अपना आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण नोट (Repeated Candidate): जिन उम्मीदवारों ने पहले विज्ञापन संख्या 1/2022 (5-6 नवंबर 2022) या विज्ञापन संख्या 1/2025 (26-27 जुलाई 2025) के लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें नया पंजीकरण करने के बजाय अपने पुराने CET पंजीकरण संख्या (Registration Number) का ही उपयोग करना होगा।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण (General Information)
आयोग का नाम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC), पंचकूला
विज्ञापन संख्या (Advt No.) 05/2026
पद का नाम व श्रेणी ग्रुप-डी (CET-आधारित पद)
कुल पदों की संख्या HSSC द्वारा अलग से जारी की जाएगी
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन (OMR आधारित पेन-पेपर टेस्ट)
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates - Revised)
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 18 जून 2026
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू 19 जून 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि (Extended) [05/07/2026 Date Extended] (पुरानी तिथि: 03 जुलाई 2026)
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि (Extended) [08/07/2026] (पुरानी तिथि: 06 जुलाई 2026)
एप्लिकेशन करेक्शन विंडो अंतिम तिथि के बाद अलग से सूचित की जाएगी (पुरानी तिथि: 07-09 जुलाई 2026)
परीक्षा व एडमिट कार्ड तिथि अलग से सूचित की जाएगी
प्रमाण पत्र वैधता नियम (Certificate Validity Window)
उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि आवेदन करते समय निम्नलिखित निश्चित तिथियों के अनुसार ही दस्तावेज अपलोड करें, अन्यथा पात्रता प्रभावित हो सकती है:
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
ग्रुप-डी सामान्य पद स्वीपर, चौकीदार और रोज़गार-कम-चौकीदार को छोड़कर सभी पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं पास) होना अनिवार्य है, साथ ही 10वीं कक्षा तक एक विषय के रूप में हिंदी या संस्कृत का पढ़ा होना आवश्यक है।
विशेष पद योग्यता विशिष्ट पदों और विभाग-वार शैक्षणिक योग्यताओं का विवरण रिक्तियों की संख्या के साथ अलग से प्रकाशित किया जाएगा।
आयु सीमा और छूट (Age Limit & Relaxation)

संशोधित अंतिम तिथि के अनुसार उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को हरियाणा सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है (अधिकतम आयु सीमा 52 वर्ष तक बढ़ सकती है):

श्रेणी (Category) आयु सीमा में छूट
अनुसूचित जाति (SC) / पिछड़ा वर्ग (BC) 5 वर्ष
दिव्यांग (PwBD) 10 वर्ष (यदि SC/BC/EWS श्रेणी के हैं तो 15 वर्ष, अधिकतम आयु 52 वर्ष)
विधवा / तलाकशुदा / अविवाहित महिलाएं 5 वर्ष
पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) सैन्य सेवा की अवधि + 3 वर्ष
तदर्थ/अनुबंध/दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी (हरियाणा सरकार) सेवा अवधि के बराबर छूट (अधिकतम 52 वर्ष तक)
आवेदन शुल्क विवरण (Application Fee)
श्रेणी (Category) शुल्क (Fee)
Male Candidates (General / Other State) 500/-
Male Candidates (Haryana Reserve Category) 250/-
Female Candidates (General / EWS Haryana) 250/-
Female Candidates (Haryana Reserve Category) 250/-
Candidates Who Do Not Provide Id Proof (Standard Fee) 1000/-

Payment Mode: Pay the Exam Fee for Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI Mode Only.

Note: If You have Applied Earlier CET Group C Advt No 01/2025 Need Not to Pay Fee.
अपलोड किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज (Category-Specific Documents)
श्रेणी आवश्यक दस्तावेज
DSC / OSC हरियाणा मूल निवासी प्रमाण पत्र + DSC या OSC जाति प्रमाण पत्र
BC-A / BC-B (नॉन-क्रीमी लेयर) हरियाणा मूल निवासी प्रमाण पत्र + 01 अप्रैल 2026 या उसके बाद का जारी प्रमाण पत्र
EWS हरियाणा मूल निवासी प्रमाण पत्र + 01 अप्रैल 2026 या उसके बाद का जारी प्रमाण पत्र (पारिवारिक आय ₹8 लाख से कम नियम)
खिलाड़ी (ESP) हरियाणा मूल निवासी प्रमाण पत्र + स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट
पूर्व सैनिक (ESM) / PwBD डिस्चार्ज बुक / विकलांगता प्रतिशत दिखाने वाला वैध प्रमाण पत्र

* नोट: केवल आवेदन पत्र भरते समय अपलोड किए गए दस्तावेजों पर ही विचार किया जाएगा, बाद में कोई दस्तावेज स्वीकार नहीं होगा।

परीक्षा पैटर्न (HSSC CET Group D Exam Pattern)
लिखित परीक्षा सिलेबस (Syllabus)
भाग A (75% वेटेज) सामान्य जागरूकता व विज्ञान: भारत और पड़ोसी देश, इतिहास, भारतीय राजनीति व संविधान, कला-संस्कृति, भूगोल और सामान्य विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान)।

रीजनिंग: वर्णमाला क्रम, कोडिंग-डीकोडिंग, दिशा-दूरी, रैंकिंग, रक्त संबंध, सादृश्यता, वर्गीकरण, कैलेंडर, घड़ी, बैठक व्यवस्था, न्याय वाक्य (Syllogism), आकृति गणना, गैर-मौखिक श्रृंखला।

गणित: संख्या प्रणाली, सरलीकरण, दशमलव, भिन्न, एलसीएम/एचसीएफ, अनुपात-समानुपात, प्रतिशत, औसत, लाभ-हानि, छूट, साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज, क्षेत्रमिति, साझेदारी, मिश्रण, समय-कार्य, समय-दूरी, बुनियादी त्रिकोणमिति, बीजगणित और ज्यामिति।

अंग्रेजी भाषा: Grammar, Spotting Errors, Synonyms/Antonyms, Idioms & Phrases, Cloze Test, Active/Passive, Direct/Indirect, Tenses.

हिंदी भाषा: वर्ण, स्वर-व्यंजन, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, काल, संधि, समास, पर्यायवाची, विलोम शब्द, मुहावरे और लोकोक्तियाँ, वाक्य शोधन।
भाग B (25% वेटेज) हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK): हरियाणा का इतिहास, वर्तमान मामले (Current Affairs), साहित्य, भूगोल, पर्यावरण, संस्कृति, अर्थव्यवस्था, नागरिक शास्त्र, राजनीति, कला, रीति-रिवाज और समाज।
न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक और चयन नीति परिवर्तन
महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)